खपरियावां में दो दिवसीय प्रखंड स्तरीय खेलो- झारखंड प्रतियोगिता 2022-23 संपन्न

 

टीम एबीएन हजारीबाग। प्रखंड संसाधन केंद्र खपरियावां में प्रखंड स्तरीय खेलो- झारखंड 2022-23 का दो दिवसीय आयोजन आज संपन्न हुआ। इस प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि  खपरियावां पंचायत के मुखिया श्री राजेश गुप्ता, बीईईओ डोमन मोची बीपीओ पंकज गुप्ता, अजप्ता अध्यक्ष प्रवीण कुमार, अजप्ता प्रखंड अध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने सामूहिक रुप से दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया। मंच संचालन की भूमिका में सीआरपी श्रीमती अनुपमा रानी की सहभागिता रही।

इस कार्यक्रम में मुख्य तौर पर बालक एवं बालिका 6 - 8 और 9- 12 वर्ग से विभिन्न प्रतियोगिताएं हुई जिसमें 100 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़, 400 मीटर दौड़, 600 मीटर दौड़, 800 मीटर दौड़, 100 × 4 रिले दौड़, जैवलिन थ्रो, गोला फेक, फुटबॉल, कबड्डी, लॉन्ग जंप हाई जंप, वॉलीबॉल आदि  प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन किया गया। दोनों प्रकार की प्रतियोगिताओं में बालक एवं बालिकाओं दोनों की सहभागिता रही।

प्रतियोगिता के उपरांत विजयी रहे प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया एवं सभी इवेंट्स में प्रथम आने वाले प्रतिभागियों की सूची जिला को भेजी जायेगी। फिर जिला स्तर पर खेलो झारखंड 2022 23 का आयोजन किया जायेगा।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से बीपीओ पंकज गुप्ता बीपीएम गौतम सेन, आरती मनीषा कुमारी, एमआईएस आशीष कुमार एवं सुनील कुमार, सीआरपी भवानी प्रसाद, बीआरपी राजेश कुमार अग्रवाल एवं नाज परवीन सीआरपी अनुपमा रानी मुस्ताक आलम, बिंदु कुमारी, बसंती कुमारी, बबीता अग्रवाल, अंजू बाला गुप्ता, कुंज बिहारी, सरजू राम की मुख्य भूमिका रही। आयोजन को सफल बनाने में मुख्य रूप से कटकमदाग के खेल प्रशिक्षक पवन कुमार की सराहनीय भूमिका रही।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse