रांची विवि : 109 करोड़ का घोटाले का मामला पकड़ रहा तूल

 

टीम एबीएन, रांची। रांची विश्वविद्यालय में 109 करोड़ के घोटले के मामले सामने आने के बाद विवाद खड़ा हो गया है। इसको देखते हुए राज्यपाल रमेश बैस ने रांची विश्वविद्यालय के कुलपति को इस पूरे मामले की जांच करने के आदेश दिये हैं। उन्होंने कहा कि वे इस मामले को गंभीरतापूर्ण समीक्षा करें और इस घोटाले से संबंधित दोषियों के खिलाफ बिना किसी देरी के प्राथमिकी दर्ज करें।
इस मामले के बारे में रांची विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलपति डॉ अजीत कुमार सिन्हा ने तत्कालीन कुलपति डॉ कामिनी कुमार के कार्यकाल में हुई अनियमितताओं के बारे में राज्यपाल को जानकारी दी थी। इसके बाद इस मामले की समीक्षा की गयी। इस मामले में समीक्षा के बाद प्रथम कुछ बिंदुओं पर दोषी पाया गया। इसके बाद राज्यपाल ने जांच के लिए डॉ कामिनी कुमार को रांची विश्वविद्यालय से कोल्हान विश्वविद्यालय चाईबासा ट्रांसफर कर दिया था।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse