एबीएन बिजनेस डेस्क। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। पिछले 24 घंटे में ब्रेंड क्रूड 2 फीसदी से ज्यादा की गिरावट के साथ 85 डॉलर प्रति बैरल के करीब है, जबकि डब्ल्यूटीआई क्रूड 78 डॉलर प्रति बैरल के करीब ट्रेंड कर रहा है। हालांकि, सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस विपणन कंपनियों ने घरेलू बाजार में पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है।
इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक गुरुवार को दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर पर टिका रहा। मुंबई में पेट्रोल का दाम 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल का भाव 92.76 रुपये प्रति लीटर है। इसी तरह चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। उल्लेखनीय है कि हफ्ते के चौथे दिन शुरुआती कारोबार में ब्रेंट क्रूड 0.23 डॉलर यानी 0.27 फीसदी की गिरावट के साथ 85.18 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेंड कर रहा है। वहीं, वेस्ट टेक्सस इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) क्रूड भी 0.05 डॉलर यानी 0.06 फीसदी लुढ़क कर 77.89 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। इसके बावजूद देश में तेल के दाम करीब पिछले चार महीने से ज्यादा समय से स्थिर हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse