टीम एबीएन, रामगढ़/ रांची। रामगढ़ जिले के भुरकुंडा थाना क्षेत्र के सौंदा ‘डी’ की चार वर्षीय बच्ची आयत परवीन का 24 घंटे बाद भी पता नहीं चल सका है। परिजनों और स्थानीय लोग एक महिला द्वारा बच्ची का अपहरण करने की प्रबल संभावना जता रहे हैं। इसे लेकर थाना में आवेदन भी दिया गया है। इधर, भुरकुंडा पुलिस सरगर्मी से बच्ची की तलाश में जुटी हुई है।
भुरकुंडा थाना प्रभारी बलबंत दूबे खुद सभी संभावित जगहों और प्राप्त सूचनाओं पर छानबीन कर रहे हैं। बुधवार की सुबह एक सूचना की पुष्टि करने भुरकुंडा थाना प्रभारी बलवंत दूबे ने बरकाकाना में एसवीडी स्कूल के सामने झोपड़ पट्टी सहित कई जगह छानबीन की जा रही है। बच्ची आयत की तस्वीर और महिला की सीसीटीवी फुटेज दिखाकर खोजबीन की जा रही है। बच्ची के परिजन और पड़ोसी भी अपने स्तर से बच्ची का पता लगा रहे हैं। बता दें कि 22 नंवबर दिन मंलवार को शब्बीर अहमद की चार वर्षीय बच्ची सौंदा ‘डी’ के मधु स्टूडियो के निकट से लापता हुई है। बच्ची को आखिरी बार एक महिला के साथ देखे जाने चर्चा जोरों पर है। पुलिस छानबीन कर रही है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse