उद्योग विभाग के कार्यक्रम में भाग लेने सीएम गये दिल्ली

 

टीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 23 तारीख को देर शाम दिल्ली रवाना हो गये। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली में उद्योग विभाग के कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। दिल्ली में पहले से ही उद्योग विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में झारखंड गैलरी में झारखंड के उत्पादों के साथ प्रदर्शनी लगाई गई है।

मुख्यमंत्री ने दोपहर तक विधानसभा में आयोजित सेमिनार में हिस्सा लिया। उसके बाद झारखंड ट्राइबल एडवाइजरी काउंसिल की बैठक में हिस्सा लिया और उसके बाद दिल्ली रवाना हो गये। दिल्ली जाने को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेताओं से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि उद्योग विभाग के कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए वह दिल्ली गए हैं।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse