टीम एबीएन, रांची। बरियातू थाना क्षेत्र स्थित एदलहातु में एक जमीन कारोबारी को अपराधियों ने गोली मार दी है घायल जमीन कारोबारी को इलाज के लिए रिम्स अस्पताल भेजा गया, जहां उनकी मौत हो गई।
रांची के बरियातू थाना क्षेत्र के एदलहातु में जमीन कारोबारी धवन राम की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार धवन राम एदलहातु चौक के पास स्थित एक पान गुमटी के पास खड़े थे, उसी दौरान दो अपराधी मौके पर पहुंचे और धवन को निशाना बनाकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। आनन-फानन में घायल जमीन कारोबारी को रिम्स अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मामले की जानकारी मिलते ही बरियातू थाना प्रभारी ज्ञानरंजन मौके पर पहुंच मामले की तफ्तीश मंय लगे हुए हैं। मिली जानकारी के अनुसार जमीन कारोबार को लेकर ही धवन राम को स्थानीय अपराधियों के निशाने पर था। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। हालांकि, इस घटना में धवन राम का एक दोस्त भी घायल हुआ है, एक गोली उससे छूते हुए निकल गयी। मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों से पुलिस की टीम पूछताछ कर अपराधियों का सुराग हासिल करने में लगी हुई है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse