खेलो झारखंड : प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता में स्कूली बच्चों ने लिया भाग

 

  • कबड्डी प्रतियोगिता में भिड़े दो स्कूल के छात्र, कई के फटे सर,
    बीओ और समन्वयक रहे नदारद

टीम एबीएन, दारू (हजारीबाग)। प्रखंड क्षेत्र के बासोबार फुटबॉल मैदान में बुधवार को  खेलो झारखंड प्रखंड स्तरीय दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस खेलकूद प्रतियोगिता में  प्रखंड के वर्ग छह से बारहवी वर्ग के 23 विद्यालय के छात्र छात्राओ ने भाग लिया गया। इस प्रतियोगिता में कबड्डी, वॉलीबॉल, कुश्ती, तीरंदाजी, फुटबॉल, ऊंची व लंबी कूद, दौड़ प्रतियोगिता, कबड्डी आदि खेल में बच्चों ने भाग लिया। 
इस प्रतियोगिता के आयोजन में लापरवाही भी देखी गई जब प्रखंड क्षेत्र में प्रतिनियुक्त दो-दो प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी नागेश्वर सिंह और प्रखंड संसाधन केंद्र समन्वयक डोमन मोची एक बार भी इस प्रतियोगिता के आयोजन को देखने नहीं पहुंचे जिसके फलस्वरूप सरस्वती उच्च विद्यालय और दिग्वार उच्च विद्यालय के छात्र कबड्डी प्रतियोगिता के दौरान आपस मे भिड़ गये। इस घटना में दोनो तरफ से जमकर मारपीट हो गई और वहां मौजूद शिक्षक व अन्य पदाधिकारी मौन साधे रहे जिसके कारण कई स्कूली बच्चों के सर फट गये। जिन्हें शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज हजारीबाग भेज दिया गया। मारपीट की घटना के कारण इस प्रतियोगिता के दूसरे दिन का आयोजन को रद्द कर  दिया गया। 
विद्यालय की प्रतियोगिता में मारपीट की घटना होने से क्षेत्र के अभिभावक और ग्रामीण काफी आश्चर्यचकित है। उनका कहना है कि वे अपने बच्चों को विद्यालय के शिक्षक के भरोसे बाहर भेजते है और उनकी मौजूदगी में इस तरह की घटना होने से वे काफी डरे हुए हैं।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से मीनाक्षी सिन्हा, रोहित केशरी, मनोज कुमार सिन्हा, शबाना अंसारी, पप्पू कुमार, संजय कुमार, पुष्पा चौधरी, नितिन सिन्हा, मुकेश सिन्हा, रामचंद्र राम, नागेंद्र सिन्हा तथा प्रखंड के सभी विद्यालय के शिक्षक मौजूद थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse