दारू : हेमंत सरकार के खिलाफ प्रदर्शन में जुटे भाजपा कार्यकर्ता

 

टीम एबीएन, दारू (हजारीबाग)। भारतीय जनता पार्टी ने हेमंत सोरेन की राज्य सरकार के कार्यकलाप के खिलाफ बुधवार को समाहरणालय परिसर में जोरदार धरना प्रदर्शन किया। इस कार्यक्रम में दारू प्रखंड से भी बड़ी संख्या में महिला पुरुष भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रखंड के भाजपा कार्यकर्ता झुमरा कोल्ड स्टोर के परिसर में एकत्रित हुए जहां पर प्रखंड के दारू, इरगा, रामदेव खैरिका, जिनगा, मेड़कुरी, दिग्वार आदि पंचायतों से बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता पहुंचे। 
यहां पर कार्यकर्ता एकत्रित हुए और पार्टी का झंडा लेकर राज्य सरकार के खिलाफ हेमंत सोरेन मुर्दाबाद, राज्य सरकार होश में आओ आदि के नारे जमकर लगाये। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कहा कि राज्य सरकार का पाप का घड़ा भर गया जो जल्द ही फूटेगा अब इस सरकार को उखाड़ फेंककर ही दम लेंगे।

इस कार्यक्रम में प्रखंड महामंत्री इंद्रदेव कुशवाहा, विधायक प्रतिनिधि बलदेव बाबू, महिला मोर्चा की अध्यक्ष लक्ष्मी देवी, जिनगा मुखिया पिंकी देवी, अशोक कुशवाहा, रामशरण राम, संजय कुशवाहा, चुरामन कुशवाहा, देवदत्त प्रसाद, प्रमोद राम, रौशन सिन्हा सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse