चरही : छापामारी अभियान में करीब 40 टन कोयला जब्त

 

टीम एबीएन, चरही (हजारीबाग)। चरही थाना क्षेत्र में कोयले की तस्करी अंकुश लगाने को लेकर चरही पुलिस और सीसीएल के सुरक्षा विभाग ने संयुक्त अभियान अभियान चलाकर मंगलवार को छापेमारी कर लगभग 40 टन अवैध स्टीम कोयले को जब्त किया।

चरही थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार सिंह चौधरी ने बताया की क्षेत्र में कई दिनों से अवैध कोयले की तस्करी होने की बात कही जा रही थी। जगह जगह पर गश्ती लगाया गया। लेकिन कोई तस्कर हाथ नहीं आ रहे थे। इस विराम लगाने को लेकर सोमवार रात को सीसीएल सुरक्षा विभाग के साथ टीम को गठन किया गया। मंगलवार को दोनों टीमों ने एक साथ छापेमारी अभियान चलाया गया। इस क्रम में तापीन नॉर्थ के 42 बंद पड़े खदान के समीप जंगल में छापामारी की गई। इस दौरान 42 टन कच्चा कोयला बरामद किया गया।

उक्त कोयले को जेसीबी मशीन को मंगवाकर हाइवा वाहन में लोडकर वजन घर लाया गया। जहां पर वजन कराकर कोयले को तापीन नॉर्थ कोलियरी के प्रबंधन को लिखित जिम्मेनामें पर सौंपा गया। आगे बताया कि चरही थाना क्षेत्र में कोयले तस्करी पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाया जायेगा।

इस तरह के अवैध कारोबार करने वालों को चिह्नित कर कार्रवाई की जायेगी। कई नामित और अज्ञात कोयला चोरों पर मामला दर्ज किया जा रहा है। जिसका खुलासा अभी तक नहीं किया गया है। इस अभियान में थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार सिंह चौधरी, निरंजन प्रकाश, सुरेंद्र कुमार सहित पुलिस और सीसीएल सुरक्षा विभाग के कई जवान शामिल थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse