टीम एबीएन, रांची। राजधानी रांची में सीएम हेमंत सोरे के नेत्तृत्व में टीएसी की बैठक हुई है। आदिवासी संगठनों के दबाव की वजह से जनजातीय परामर्शदात्री काउंसिल (टीएसी) की बैठक हुई। जानकारी के मुताबिक टीएसी की बैठक में कुल 11 एजेंडों पर चर्चा हुई। इसमें सबसे महत्वपूर्ण एजेंडा ‘द प्रोविजन आफ द म्यूनिसिपैलिटिज बिल 2001’ पर स्टैंडिंग कमेटी द्वारा प्रस्तावित संशोधन पर चर्चा हुई।
इस बिल में प्रावधान किया गया है कि अनुसूचित क्षेत्र में स्थित नगर निकायों में अनुसूचित जनजाति की आबादी अधिक होने पर उसके अनुरूप मेयर अध्यक्ष या वार्ड पार्षद का पद अनुसूचित जनजाति के लिए ही आरक्षित होगा। परंतु इसके लिए टीएसी की अनुशंसा अनिवार्य है। नगर निकाय चुनाव में शिड्यूल एरिया में किये गये आरक्षण रोस्टर पर महाधिवक्ता से कानूनी राय लेकर सरकार लेगी निर्णय, टीएसी की बैठक में शामिल विधायक राजेश कच्छप ने जानकारी दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse