एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। फ्रांस की रेफरी स्टेफनी फ्रेपर्ट पुरुषों के फीफा विश्वकप में दायित्व संभालने वालीं पहली महिला अधिकारी बन गईं। उन्होंने मेक्सिको और पोलैंड के बीच हुए ग्रुप सी मुकाबले में चौथे अधिकारी के रूप में दायित्व संभाला। पुरुषों के फीफा विश्वकप में पहली बार तीन महिला रेफरियों को शामिल किया गया है। दो अन्य रवांडा की सलीमा मुकानसांगा और जापान की यामाशिता हैं। कतर में हो रहे फीफा विश्व कप 2022 के लिए कुल 36 रेफरी चुने गये हैं। इनमें तीन महिला रेफरी शामिल हैं। इसके अलावा 69 असिस्टेंट रेफरी भी चुने गये हैं, जिसमें ब्राजील की नुजा बैक, मैक्सिको की करेन डियाज मदीना और अमेरिकी कैथरीन नेस्बिटा शामिल हैं।
38 साल की स्टेफनी 2020 में पुरुष चैंपियंस लीग में भी पहली महिला रेफरी बनी थी। यह मैच जुवेंटस अ?ैर डायनमो कीव के बीच खेला गया था। वह लीग-1, यूरोपा लीग, पुरुष विश्वकप क्वालिफाइंग में भी दायित्व संभाल चुकी हैं। फ्रैपर्ट इससे पहले विश्व कप के क्वालीफाइंग राउंड और चैंपियंस लीग में पुरुषों के मैच में रेफरी रही हैं। उन्होंने 2019 महिला विश्व कप फाइनल में भी रेफरी की जिम्मेदारी संभाली थी। इस साल के पुरुषों के फ्रेंच कप फाइनल में फ्रैपर्ट रेफरी थीं।
मेक्सिको और पोलैंड के मैच में दोनों टीमें गोल नहीं कर पाईं और अंत में यह मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। इस मैच में पोलैंड के कप्तान रॉबर्ट लेवनडॉस्की पेनल्टी पर गोल नहीं कर पाये। इसी वजह से उनकी टीम को एक अंक के साथ संतोष करना पड़ा।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse