टीम एबीएन, पलामू/ रांची। प्रमंडलीय आयुक्त जटा शंकर चौधरी श्री मारवाड़ी सार्वजनिक हिंदी पुस्तकालय पहुंचकर साहित्यकार एवं साहित्य प्रेमियों से विमर्श किया। 1917 में स्थापित इस पौराणिक पुस्तकालय पहुंचकर आयुक्त अपने आप को सौभाग्यशाली बताया। उन्होंने कहा कि जिस पुस्तकालय में मोहनदास करमचंद गांधी, डॉ. राजेन्द्र प्रसाद, पंडित मदन मोहन मालवीय जैसे विभूतियों का आगमन हुआ उस पुस्तकालय में आकर वे अभिभूत हैं। उन्होंने पुस्तकालय समिति के सदस्य एवं अन्य को संबोधित करते हुए कहा कि यह पुस्तकालय धरोहर है। इस धरोहर को जीवंत एवं सुरक्षित रखना हमसभी की जिम्मेदारी बनती है। उन्होंने कहा कि पलामू की भूमि साहित्यक की भूमि रही है।
उन्होंने पुस्तकालय की उपयोगिता पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए कहा कि पुस्तकालय ज्ञान का अथाह सागर है। यह अलग बात है कि डिजिटल माध्यमों के इस दौर में पुस्तकालय जाकर या पुस्तकालय पढ़ने वालों की संख्या में थोड़ी कमी आई है। समाज में इसके दुष्परिणाम भी देखने को मिल रहा है। सुविधाएं जितनी बढ़ी है, उतने ही समाज में कुरीतियां, विकृतियां आती है। साथ ही नैतिक मूल्यों का पतन हो रहा है। इसके प्रति चिंतन करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि पुस्तकालय का महत्व हमेशा रहा है और आगे भी रहेगा। इसमें अध्ययन का बेहतर माहौल मिलता है। कार्यक्रम के दौरान पलामू के साहित्यकारों ने आयुक्त को अपनी लिखित पुस्तक भेंट की।
पुस्तकालय समिति के सदस्यों ने मारवाड़ी सार्वजनिक हिंदी पुस्तकालय परिसर में संचालित राजकीय विद्यालयों को स्थानांतरण या विलय कर पुस्तकालय परिसर को स्वतंत्र रूप से काम करने के लिए उपलब्ध कराने की मांग रखी। आयुक्त ने उनकी मांगों पर विचार करने का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम का संचालन झारखंड विधानसभा के उप सचिव पद से सेवानिवृत्त एवं साहित्यकार रवि शंकर पांडेय ने की।
वहीं साहित्यकार श्रीधर द्विवेदी, युवा कवि रवि शंकर पांडेय, साहित्यकार हरिवंश प्रभात आदि ने संबोधित किया और स्वतंत्रता आंदोलन के दौर में मारवाड़ी सर्वजनिक हिंदी पुस्तकालय के महत्व पर चर्चा की। ? कार्यक्रम में पुस्तकालय समिति के अध्यक्ष प्रमोद कुमार तुलस्यान (नवल), उपाध्यक्ष सुशील लाट, सचिव राजेश उदयपुरी, उप सचिव संजय केजरीवाल सहित विनोद उदयपुरी, संजय केजरीवाल, अनुपम तुलस्यान, सुरेश उदयपुरी आदि उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse