केंदू पत्ती संग्रहण मूल्य 1650 रुपये प्रति मानक बोरा का परामर्श देने का निर्णय

 

केन्दूपत्ती के अवैध रूप से संग्रहण को रोकने के लिए टास्क फोर्स के गठन का सुझाव 
आयुक्त सह केंदूपत्ती सलाहकार समिति के अध्यक्ष जटा शंकर चौधरी की अध्यक्षता में केंदूपत्ती सलाहकार समिति की बैठक 
 

टीम एबीएन, पलामू/ रांची। आयुक्त सह केदूपत्ती सलाहकार समिति के अध्यक्ष जटा शंकर चौधरी की अध्यक्षता में आज आयुक्त कार्यालय में केन्दूपत्ती सलाहकार समिति की बैठक हुई। इसमें पलामू प्रमंडल के कार्य क्षेत्र अंतर्गत वर्ष, 2023 संग्रहण मौसम के लिए केन्दूपत्ती संग्रहण मूल्य प्रति मानक बोरा का परामर्श देने के लिए विचार-विमर्श किया गया। बैठक में समिति द्वारा सर्वसम्मति से वर्ष 2023 संग्रहण मौसम के लिए प्रति मानक बोरा 100 रुपए की बढ़ोत्तरी करते हुए केन्दूपत्ती संग्रहण मूल्य 1650 रुपए प्रति मानक पूरा का परामर्श दिए जाने का निर्णय लिया गया। इसमें सरकारी भूमि पर उगने वाले केन्दूपत्ती एवं रैयती भूमि पर उगने वाले केन्दूपत्ती शामिल हैं। विगत वर्ष, 2022 मौसम के लिए पलामू प्रमंडल के कार्य क्षेत्र अंतर्गत रैयती भूमि एवं वन भूमि के लिए 1550 रुपए प्रति मानक बोरा प्रस्तावित किया गया था, जिसे राज्य सरकार द्वारा 2022 संग्रहण मौसम के लिए संग्रहण मूल्य 1550 रुपए प्रति मानक बोरा निर्धारित किया गया है। 
केन्दूपत्ती सलाहकार समिति द्वारा सर्वसम्मति से परामर्श दिया गया कि मत दिया गया कि आईएफपी अन्य कोई तकनीकि, वैज्ञानिक संस्थान द्वारा नए तरीके से सर्वे कराकर अधिसूचित मात्रा में संशोधन कराने पर विचार किया जा सकता है। साथ ही केन्दूपत्ती की भंडारण क्षमता में वृद्धि के लिए समिति द्वारा परामर्श दिया गया कि केन्दूपत्ती के नए गोदामों के निर्माण बरवाडीह, मनिका, धुरकी एवं भवनाथपुर आदि स्थानों पर केन्दूपत्ती प्राथमिक संग्राहक समिति के पास उपलब्ध विकास मद की राशि से अथवा वन निगम अपने संसाधन से संयुक्त रूप से करा सकती है। केन्दूपत्ती संग्राहक समिति के पास उपलब्ध विकास मद की राशि से विकास योजनाओं एवं केन्दूपत्ती पौधों के संवर्धन के कार्यों के साथ-साथ नए गोदाम का निर्माण, दोना- पत्तल निर्माण/ मधुमक्खी पालन से संग्राहक समितियों के आय में वृद्धि हो सकती है। 
समिति का सुझाव है कि झारखंड राज्य केन्दूपत्ती नीति, 2015 के अनुसार संग्रहण मूल्य का भुगतान केन्दूपत्ती प्राथमिक संग्राहक समिति के माध्यम से ही कराया जाए।  केन्दूपत्ती के अवैध रूप से संग्रहण को रोकने के लिए टास्क फोर्स के गठन का सुझाव दिया गया, ताकि अधिकृत लॉटो के केन्दूपत्ती के अवैध निष्कासन को रोका जा सके तथा वैध क्रेताओं के हितों की रक्षा हो सके। इसके अलावा केन्दूपत्ती संग्राहकों को असंगठित कर्मकार कल्याण योजना एवं ई-श्रम पोर्टल पर निबंधित कर भारत सरकार/राज्य सरकार द्वारा प्रस्तावित योजनाओं का लाभ प्रदान कराने पर विचार किया जा सकता है। 
बैठक में आयुक्त-सह-केन्दूपत्ती सलाहकार समिति के अध्यक्ष जटा शंकर चौधरी के अलावा लघु वन पदार्थ परियोजना हजारीबाग अंचल के महाप्रबंधक-सह-समिति के संयोजक-सह-सचिव आरएन मिश्रा, वन निगम गढ़वा के प्रमंडलीय प्रबंधक शिवकुमार प्रसाद, वन निगम डालटनगंज के प्रमंडलीय प्रबंधक अरुण कुमार मिश्रा सहित केन्दूपत्ती व्यापारी के प्रतिनिधि, बीड़ी निमार्ताओं के प्रतिनिधि, केंदुपति उगाने वाले अनुसूचित जनजाति के प्रतिनिधि, केन्दूपत्ती उगाने वाले अनुसूचित जाति के प्रतिनिधि, केन्दूपत्ती उगाने वाले पिछड़ा वर्ग के प्रतिनिधि एवं केन्दूपत्ती उगाने वाले सामान्य जाति के प्रतिनिधि,केन्दूपत्ती से संबंध रखने वाले सामाजिक कार्यकर्ता/गैर सरकारी संगठन के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse