एबीएन सेंट्रल डेस्क। काठमांडू, नेपाल में रविवार को हुए संसदीय और प्रांतीय चुनाव के नतीजे आने शुरू हो गये हैं। नेपाल के प्रधानमंत्री और नेपाली कांग्रेस अध्यक्ष शेर बहादुर देउबा अपने गृह जिले धनकुटा से लगातार सातवीं बार निर्वाचित हुए हैं। उन्होंने ऐसा करने का रिकार्ड दर्ज किया है।
कार्यवाहक सरकार के प्रधानमंत्री को 25 हजार 534 मत मिले और उन्होंने प्रतिनिधि सभा के सदस्य पद के लिए 13 हजार 42 वोट हासिल करने वाले अपने प्रतिद्वंद्वी सागर ढकाल को हराया। साल 2015 में संविधान की घोषणा के बाद से यह दूसरा आम चुनाव है।
नेपाल के चुनाव आयोग के अनुसार 20 नवंबर को हुए संसदीय और प्रांतीय चुनाव में लगभग 61 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया। मुख्य चुनाव आयुक्त दिनेश कुमार थपलिया ने कहा था कि यह मतदान प्रतिशत चुनाव आयोग की अपेक्षा से कम है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse