6.0 तीव्रता के भूकंप के झटके से हिला तुर्की

 

एबीएन सेंट्रल डेस्क। तुर्की में लोग बुधवार सुबह भूकंप के तेज झटकों से दहशत में आ गये। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक सुबह 6 बजकर 38 मिनट पर अंकारा से 186 किलोमीटर पश्चिम-उत्तर-पश्चिम में भूकंप आया। भूकंप की गहराई जमीन से 10 किलोमीटर नीचे थी। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.0 आंकी गई है।

तुर्की सरकार के आपदा और आपातकालीन प्रबंधन प्रेसीडेंसी के मुताबिक भूकंप का केंद्र इस्तांबुल से करीब 200 किलोमीटर पूर्व में डुजसे प्रांत के गोलकाया शहर में था। झटके तुर्की के दो बड़े शहर इस्तांबुल और राजधानी अंकारा में भी महसूस किया गया। ड्यूज के मेयर फारूक ओजलू ने कहा है कि भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग अपने घरों से बाहर निकल आए और इलाके की बिजली भी काट दी गयी।
मेयर फारूक ओजलू ने कहा कि अभी तक किसी के हताहत होने या नुकसान की सूचना नहीं हैं लेकिन अधिकारी संभावित नुकसान का आकलन कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि तुर्की के शहर दूजहे में वर्ष 1999 में एक शक्तिशाली भूकंप आया था। इसमें लगभग 800 लोगों की जान चली गयी थी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse