चाईबासा : कमलदेव गिरि हत्याकांड का मुख्य आरोपी उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार

 

टीम एबीएन, चाईबासा/ रांची। चाईबासा के चक्रधरपुर में हिन्दू नेता कमलदेव गिरि की हत्याकांड का मुख्य आरोपित सतीश प्रधान को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपित को झारखंड लाया जा रहा है। एसपी आशुतोष शेखर के निर्देश पर गठित एसआईटी टीम ने चक्रधरपुर के कुरूलिया निवासी सतीश को यूपी के बलिया जिले से गिरफ्तार किया है। हालांकि घटना में संलिप्त दूसरा आरोपित जाहिद फरार है।

उल्लेखनीय है कि 12 नवंबर को कमलदेव गिरि की बम मार कर हत्या कर दी गई थी। घटना के दो दिन बाद मृतक के भाई के बयान पर हत्या का मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने एसआईटी टीम का गठन किया था।

पुलिस में हत्याकांड का खुलासा करते हुए 21 नवंबर को गुलजार हुसैन उर्फ पिठू और मतिउर उर्फ रहमान उर्फ दानिश को गिरफ्तार किया था। हत्याकांड को छह लोगों ने मिलकर अंजाम दिया था। तीन तीन अपराधी अभी भी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse