टीम एबीएन, कटकमसांडी (हजारीबाग)।प्रखंड के खुटरा पंचायत में एक दिवसीय फुटबाल टूर्नामेंट मैच का आयोजन किया गया। जिसमें यंग बॉयज ओरिया हजारीबाग की टीम बनाम बीबीसी क्लब खुटरा के टीम के बीच खेला गया। जिसमें से ओरिया के टीम 1-0 से जीत मैच अपने नाम की, जिसमें से ब्लू बर्ड्स क्लब के कोच शरीफुल ऑफ गुड्डू ने अंडर 15 के 5 नये खिलाड़ी को का मौका दिया।
उन्होंने कहा कि युवा खिलाड़ियों की मौका मिलना चाहिए ताकि अपने क्षेत्र के नाम रोशन कर सकें। इस टूर्नामेंट में नया तकनीक ओरिया टीम के कोच अभय कुमार पासवान भी मौजूद थे। इस टूर्नामेंट में ग्राम पंचायत खुटरा के सदर सेक्रेटरी शाह जहान हुसैन शाने अहमद मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे।
इस टूर्नामेंट में उपस्थित नजरुल हसन साहब, साकिब अहमद, फिरोज अहमद, मिंटू कुबेर, अहमद ए बाबा आलम, नवाज हुजरे हयात, इसी दरम्यान में दोनों टीमों विजेता, उपविजेता को ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया गया। मौके पर मौजूद अभय कुमार को बुके देकर सम्मानित किया गया। वहीं अंडर 15 खिलाड़ियों को टी शर्ट और मेडल देकर भी सम्मानित किया गया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse