फीफा वर्ल्ड कप : तीसरे दिन सऊदी अरब ने मेसी की टीम अर्जेंटीना को हराया

 

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। अर्जेंटीना को विश्व कप के अपने पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा। ग्रुप-सी में सऊदी अरब ने दो बार की चैंपियन अर्जेंटीना को 2-1 से हराया। 10वें मिनट में कप्तान लियोनल मेसी के गोल से बढ़त लेने के बावजूद टीम मैच नहीं जीत सकी। सऊदी अरब के लिए सालेह अलसेहरी ने 48वें और 53वें मिनट में सालेम अलडावसारी ने गोल किया।
इस हार के साथ अर्जेंटीना के लगातार 36 मैचों में जीत का क्रम टूट गया। इस दौरान वह 25 मैच जीता था और 11 ड्रॉ हुए थे। खिताब की प्रबल दावेदार अर्जेंटीना का मुकाबला अब 27 नवंबर को मैक्सिको और 30 दिसंबर को पोलैंड के खिलाफ होगा। सऊदी अरब की विश्व कप इतिहास में यह सिर्फ तीसरी जीत है। अर्जेंटीना को प्री-क्वार्टरफाइनल में पहुंचने के लिए अब अपने बाकी बचे दोनों मैचों में जीत हासिल करनी होगी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse