दारू : सड़क जाम होने के बाद खुली वन विभाग की नींद, मार्शल की टीम ने हाथियों को खदेड़ा

 

  • सोमवार को शाम से 12 घंटे की मशक्कत के बाद हाथियों ने टाटीझरिया प्रखंड में किया प्रवेश

टीम एबीएन, दारू (हजारीबाग)। हाथियों के झुंड के द्वारा दारू प्रखंड क्षेत्र में भारी तबाही मचाने के बाद मंगलवार की सुबह टाटीझरिया प्रखंड क्षेत्र में प्रवेश कर गये। हाथियों ने 12 दिनों तक प्रखंड के जिनगा, रामदेव खैरिका, हरली, इरगा पंचायत में जमकर उत्पात मचाया और फसल, चारदीवारी, गौशाला, बकरी, सुवर फार्म आदि को जबरजस्त क्षति पहुंचायी। 
एक आकलन के मुताबिक हाथियों ने करीब 50 लाख की संपत्ति का नुकसान किया। पुरनाडीह में भारी तबाही मचाने के बाद यहां के ग्रामीणों का सब्र का बांध टूट गया और ग्रामीणों ने सोमवार की सुबह एनएच 100 को जाम कर दिया था, जिसके बाद प्रशाशन की नींद खुली और बड़कागांव से हाथियों को भगाने वाली दस सदस्यीय मार्शल की टीम को दारू बुलाया गया। इस टीम ने काफी मसक्कत के बाद हाथी को दारू खैरिका, इरगा, चिरवां, बड़वार, पिपचो होते हुए सिवाने नदी  पूल के नीचे से पार करवाकर दिया जिसके बाद वे टाटीझरिया के गोधिया क्षेत्र में  प्रवेश कर गए जिसके बाद प्रखंडवासियों ने राहत की सांस ली। 
हाथियों को भगाने के दौरान शिव मंदिर पेटो में कुछ युवकों और हाथी भगाने की टीम के बीच बकझक हो गया कुछ युवाओं ने टीम के साथ गाली गलौज करते हुए पथराव भी कर दिया। युवक पेटो बस्ती से हाथियों को भगाने का विरोध कर रहे थे जबकि टीम इसे किनारे से हाथियों को निकालने का प्रयास कर रही थी। हाथियों का झुंड प्रखंड क्षेत्र से बाहर जाने के बाद यहां के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। ग्रामीणों ने टीम को भगाने में सहयोग करने वाले मार्शल, वन विभाग की टीम और दारू थाना प्रभारी अमित कुमार को इस कार्य के लिए धन्यवाद दिया है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse