सीएम नीतीश कुमार की ओर है बिहार की महिलाओं का झुकाव : लेशी सिंह

 

कुढ़नी में हमलोग जीत रहे हैं चुनाव : जमा खान

टीम एबीएन, पटना/ रांची। खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेशी सिंह ने कहा कि कुढ़नी विधानसभा क्षेत्र में हो रहे उपचुनाव में महागठबंधन समर्थित प्रत्याशी मनोज कुमार कुशवाहा की जीत सुनिश्चित है। वे आज जदयू प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ताओं के दरबार में मंत्री कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बात कर रही थी।

उन्होंने कहा कि बिहार की महिलाओं का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर झुकाव है। बिहार में महिलाएं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा किये गये कार्यों को लेकर समर्पित है। इसलिए कुढ़नी उपचुनाव में महागठबंधन की जीत सुनिश्चित है। एक सवाल के जवाब में मंत्री लेशी सिंह ने कहा कि बिहार में महिलाओं की तरक्की खुशहाली के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा नारी उत्थान के कई कार्यक्रम चलाये गये हैं, जिससे महिलाएं सशक्त और सबल हुई है। साथ ही महिलाओं में मौन क्रान्ति का संचार हुआ है।

मंत्री लेशी सिंह ने कहा कि आज बिहार पुलिस में महिलाओं को आरक्षण तथा महिला बटालियन की स्थापना से महिलाओं में नया विश्वास कायम हुआ है। आज बिहार में महिला पुलिस की संख्या पूरे देश में सबसे अधिक है जो पुरुष प्रधान समाज में नारी सशक्तिकरण का जीता-जागता उदाहरण है।

अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान ने कहा कि मुख्यमंत्री का काम बोल रहा है और जनता समझ चुकी है क्यों और कैसे उनको चुनाव जिताना है। इस मामले में जनता एकमत हो चुकी है। उन्होंने कहा कि गोपालगंज में एआईएमआईएम ने 12 हजार वोट काटे हैं। उनको जनता समझ चुकी है और आप-हम भी समझ रहे हैं, कुछ बोलने या बताने की जरूरत नहीं है लेकिन कुढ़नी में हमलोग चुनाव जीत रहे हैं।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse