टीम एबीएन, कोडरमा। राज्य सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं को धरातल में उतारने के लिए उपायुक्त स्वयं गांव-गांव घूमकर आमजनों को सरकार की योजनाओं के प्रति जागरुक करते रहे हैं। इसी कड़ी में आज उपायुक्त आदित्य रंजन ने डोमचांच एवं मरकच्चो प्रखंड का दौरा किया।
इस क्रम में उन्होंने डोमचांच प्रखंड अंतर्गत नवाडीह और कमीर्कुंड और मरकच्चो प्रखंड अंतर्गत बंदरचोवक्वा, कर्मगारा, सिमराताड़, बिचरिया गांव का भ्रमण किये। राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ गांव के हर अंतिम व्यक्ति को मिले, इस हेतु उपायुक्त महोदय गांव-गांव जाकर ग्रामीणों के साथ बैठक कर उन्हें मनरेगा के अंतर्गत जल समृद्धि योजना, जल संरक्षण व पार्यावरण संरक्षण हेतु पौधारोपण, सिंचाई हेतु डोभा का निर्माण, जेएसएलपीएस से संबंधित योजनाओं के बारे में आमजनों को जागरुक किया गया।
उन्होंने ग्रामीणों से संबंधित करते हुए कहा कि सरकार की महत्वकांक्षी योजना जैसे मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना, बिरसा हरित ग्राम योजना, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना इत्यादि का लाभ लें और समृद्ध बने। उपायुक्त महोदय ने ग्रामीणों ने डोभा निर्माण का भी जायजा लिया। उपायुक्त महोदय ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेकर समृद्ध बने और अपनी अपनी आजीविका का स्रोत को बढ़ायें। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी डोमचांच उदय कुमार सिन्हा, प्रखंड विकास पदाधिकारी मरकच्चो पप्पु रजक व अन्य मौजूद रहे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse