टीम एबीएन, रांची। झारखंड में 48 नगर निकायों में चुनाव 19 दिसंबर को हो सकता है। राज्यपाल रमेश बैस ने झारखंड सरकार के इस प्रस्ताव पर अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी है।
नगर विकास विभाग द्वारा मंगलवार को इसे लेकर अधिसूचना जारी किये जाने के बाद राज्य निर्वाचन आयोग इसकी घोषणा करेगा। मंगलवार को ही चुनाव की घोषणा होने के सवाल पर राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव राधेश्याम प्रसाद ने कहा कि राज्य सरकार की अधिसूचना जारी होने पर इस निर्णय लिया जायेगा।
आरक्षण को लेकर हो रहे विरोध होने के कारण चुनाव की तिथि बढ़ने की भी संभावना जताई जा रही है। कुछ निकायों में महापौर व अध्यक्ष के पद के आरक्षण पर कुछ संगठनों ने सवाल उठाते हुए उसमें संशोधन की मांग झारखंड सरकार से की है। रांची नगर निगम के महापौर पद एससी के लिए आरक्षित किए जाने का भी विरोध हो रहा है। निकाय चुनाव एक ही चरण में नौ नगर निगम, 20 नगर परिषद तथा 19 नगरपालिका के लिए होना है।
राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनाव की तैयारी पूरी कर ली है। निकाय चुनाव ईवीएम के माध्यम से होगा तथा इसमें नोटा के इस्तेमाल का अधिकार मतदाताओं को मिलेगा। आयोग ने निकायों मेें विभिन्न पदों का आरक्षण तय कर दिया है तथा उम्मीदवारों को आवंटित किये जानेवाले चुनाव चिह्न भी तय कर दिये हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse