एबीएन सेंट्रल डेस्क। सोलोमन द्वीप में मंगलवार को 7.0 की तीव्रता का भूकंप आया। चश्मदीदों ने बताया कि झटके से टेलीविजन और अन्य सामान जमीन पर गिर गये। समाचार एजेंसी ने बताया कि भूकंप मंगलवार सुबह 7 बजकर 33 मिनट पर आया। सोलोमन द्वीप पर आए भूकंप से संबंधित और जानकारी जुटाई जा रही है। वहीं, भूकंप के बाद तट पर सुनामी अलर्ट जारी कर दिये गये हैं।
खबर के मुताबिक मलंगो में भूकंप के जोरदार झटके लगे हैं। भूकंप के झटके सुबह सोलोमन द्वीप पर महसूस किये गये हैं। इलाके में भूकंप के जोरदार झटके लगे। फिलहाल किसी तरह के जानमाल की हानि की खबर नहीं है। सोलोमन तट के एक क्षेत्र में सुनामी की चेतावनी जारी की गई है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse