झारखंड : तेजी से बदल रहा मौसम, रांची के न्यूनतम तापमान में और गिरावट

 

टीम एबीएन, रांची। इन दिनों देश के उत्तरी इलाकों में बर्फबारी जारी है। जिसके कारण यूपी बिहार और झारखंड के मौसम में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है। झारखंड में भी इन दिनों लगातार ठंड बढ़ रही है। मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार राज्य में बीते चार दिनों से आसमान में बादल छाए हुए हैं। जिसके कारण लोगों को ठंड का एहसास हो रहा है। इन दिनों राज्य में तेज हवाओं और पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के चलते तापमान में भी गिरावट हो रही है। 

वहीं, राजधानी रांची में पिछले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। यहां पर 1.3 डिग्री सेल्सियस तापमान में बढ़ोतरी हुई है। इससे पहले रांची का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया था। लेकिन 24 घंटों में बढ़ोतरी के बाद राजधानी का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।
राज्य में अगले दो से तीन दिनों में मौसम की स्थिति में बदलाव देखने को मिल सकता है। इस दौरान तापमान में गिरावट की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग के अपडेट के अनुसार तमिलनाडु में एक निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। जिसके कारण कर्नाटक तक इसका असर दिखाई दे रहा है।

दक्षिणी पश्चिमी हवाएं चल रही हैं, जिसके चलते राज्य में आसमान में बादल छाये हुए हैं। इस दौरान तापमान में गिरावट होने की संभावना है। वहीं, 24 नवंबर के बाद तापमान में गिरावट होने की संभावना भी बनी हुई है और मौसम शुष्क बना रहेगा।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse