बुनकरों के प्रशिक्षण हेतु शॉर्ट टर्म चलाये जायेंगे डिप्लोमा कोर्स : उपायुक्त गोड्डा

 

टीम एबीएन, गोड्डा/रांची। सोमवार को उपायुक्त गोड्डा जिशान कमर ने ठाकुरगंगटी प्रखंड के अंतर्गत भगैया अवस्थित झारक्राफ्ट का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वरीय क्लस्टर प्रबंधक अब्दुल कादिर एवं उत्पादन पदाधिकारी भगैया राजकुमार ने अतिथियों का स्वागत करते हुए भगैया सिल्क उद्योग में रेशम की तकनीकों के बारे में अवगत कराते हुए बताया कि रेशम प्राप्त करने के लिए इसके जीवन-चक्र में कोकून के चरण पर अवरोध डाला जाता है जिससे व्यावसायिक महत्त्व का तंतु (शिल्क) निकाला जाता है तथा इसका इस्तेमाल वस्त्र की बुनाई में किया जाता है।

व्यावसायिक महत्त्व के दृष्टिकोण से रेशम की कुल 5 किस्में होती हैं, जो रेशमकीट की विभिन्न प्रजातियों से प्राप्त होती हैं और विभिन्न खाद्य पौधों पर पलती हैं। ये किस्में शहतूत, ओक तसर, उष्णकटिबंधीय तसर, मूगा, एरी, पाई जाती है। उन्होंने बताया कि कच्चा रेशम एक धागा होता है जिसमें कुछ विशेष कीटों के द्वारा काते गए कोकुनों  से प्राप्त किया जाता है। निरीक्षण के दौरान महोदय ने झारक्राफ्ट के अंतर्गत महिलाओं के धागे की कताई, प्रिंटिंग यूनिट, डाईंग यूनिट, फिनिशिंग यूनिट, कोकून बैंक, विभिन्न प्रकार के मशीनों में से 60 धागे बनाने वाली मशीन एवं 150 हैंडलूम मशीन उपकरणों का जायजा लिया गया।

महोदय ने  दर्जनो बुनकरों से मिलकर सिल्क प्लांट व कोकून से बने धागे एवं बुनाई के बारे में विस्तृत जानकारी ली गई। इस दौरान कारीगरों के द्वारा सिल्क साड़ी पर डिजाइन के बारे में भी बताया गया साथ ही महिलाओं के द्वारा की जाने वाली मधुबनी पेंटिंग साड़ी के बारे में भी महिलाओं से जानकारी की। निरीक्षण के दौरान महोदय ने झारक्राफ्ट के अधिकारियों के साथ सिल्क उद्योग को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान महोदय ने बताया कि झारक्राफ्ट के अंदर बने भवनों में डिप्लोमा स्तर के शॉर्ट टर्म कोर्स चलाये जायें ताकि यहां के लोगों को तकनीकी शिक्षा में बढ़ावा मिल सके एवं आने वाले समय में रोजगार के अवसर प्राप्त हो सके।

साथ ही साथ महोदय ने बताया कि मशीनों की देखरेख हेतु पीपीई मोड पर झारक्राफ्ट का संचालन किए जाएं ताकि सभी मशीनों को सुचारू रूप से संचालित की जा सके। भ्रमण कार्यक्रम के दौरान महोदय के द्वारा पर्यटन क्षेत्र में बढ़ावा देने हेतु खरहरी स्थान का निरीक्षण किया गया एवं पर्यटन क्षेत्र विकसित करने को लेकर संबंधित पदाधिकारियों से विचार-विमर्श की गई है।
मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी महागामा सौरभ कुमार भुवानिया, प्रखंड विकास पदाधिकारी ठाकुरगंगटी राजीव कुमार सहित कार्यालय कर्मी मौजूद थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse