टीम एबीएन, चरही (हजारीबाग)। सीसीएल के आॅफिसर्स क्लब में सोमवार से सात दिवसीय योग शिविर विधिवत आरंभ किया गया। शिविर उद्घाटन के मुख्य अतिथि तापीन साउथ परियोजना के पीओ एके दिवाकर थे। शिविर की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर आरंभ किया गया। संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन के मौके पर पीओ एके दिवाकर, एसीसी सदस्य द्वारिका सिंह, रामानंद प्रसाद, रंजीत कुमार विमल, विजय कुमार दास ने संयुक्त रूप से किया।
पतंजलि योग समिति के राज्य प्रभारी रामजीवन पांडेय प्रथम दिन योग करने की सबसे सरल विधि से शुरुआत की। योग और स्वदेशी पर अपनी विचार दिये। ओम उच्चारण की वैज्ञानिक शक्ति की जानकारी दी। जानकारी देते हुए कहा कि नियमित योग करने से गंभीर से गंभीर रोग का ईलाज संभव है। ऐसे योग करने वाले को कोई रोग उत्पन्न ही नही हो सकता। नियमित योग के फायदे की जानकारी देते हुए बताया कि योग से रक्तचाप और हृदय गति को नियंत्रित रखने में मदद करता है। शरीर को आराम मिलता है। आपकी एकाग्रता में मदद करता है, तनाव की समस्या कम होती है, आत्मविश्वास में बल प्रदान करता है।
सात दिवसीय प्रशिक्षण में आशा व्यक्त की गई कि संख्या को बढ़ाई जाए, संभव हो तो महिलाओं के लिए सायंकालीन शिविर लगाया जाय। मौके पर दामोदर पांडेय, मनोज ठाकुर, बबलू सिंह, विकास कुमार, रमेश कुमार, राकेश कुमार समेत कई सीसीएल कर्मी उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse