बड़कागांव : इंस्पेक्टर नीरज सिंह ने ग्रहण किया पदभार

 

टीम एबीएन, बड़कागांव (हजारीबाग)। बड़कागांव में इंस्पेक्टर नीरज कुमार सिंह ने पदभार ग्रहण किया। मौके पर इंस्पेक्टर नीरज कुमार सिंह ने कहा कि बड़कागांव में अपराध पर अंकुश लगाना ही हमारा मुख्य मकसद होगा। आगे उन्होंने कहा कि  ग्रामीणों के साथ समन्वय बैठाकर बड़कागांव में लॉ एंड आॅर्डर को मेंटेन करूंगा। इसके साथ-साथ पेंडिंग पड़े सभी केसों का निपटारा यथाशीघ्र किया जायेगा।

ज्ञात हो कि नीरज कुमार सिंह 1994 बैच के हैं। इसके अलावा हजारीबाग सदर थाना में 2018 से 2020 तक बतौर थाना प्रभारी पदस्थापित थे। जिसके बाद दारू के सर्किल इंस्पेक्टर रहे उसके बाद बरही में अपना योगदान दिये। तत्पश्चात इंडक्शन कोर्स करने के लिए चले गये थे। कोर्स करने के बाद अब बड़कागांव सर्किल इंस्पेक्टर के रूप में अपना योगदान दिये।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse