संविधान दिवस मनायेगी झारखंड एडवोकेट वेलफेयर सोसाइटी

 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड एडवोकेट वेलफेयर सोसाइटी के सदस्यों की एक बैठक आज न्यू बार भवन के प्रथम तल पर अजहर अहमद खान की अध्यक्षता में हुई।  
बैठक में आगामी 26 नवंबर को सिविल कोर्ट परिसर स्थित न्यू बार भवन के प्रथम तल संविधान दिवस मनाने का निर्णय लिया गया। सोसाईटी के महासचिव भरत चंद्र महतो ने बताया कि अपराहन तीन बजे से आयोजित इस कार्यक्रम में संविधान निमार्ता बाबा साहब भीम राव अंबेदकर के चित्र पर सामूहिक रुप से माल्यार्पण किया जायेगा एवं संविधान के प्रस्तावना को पढ़ा जायेगा। 
बैठक में झारखंड एडवोकेट वेलफेयर सोसाइटी के महासचिव भरत चन्द्र महतो, संयुक्त सचिव अजहर अहमद खान, कोषाध्यक्ष राजीव रंजन ठाकुर, रेखा वर्मा, विजय कुमार कोईरी, एफ एन नीलेश, उज्ज्वल अग्रवाल, भूश्रेष्ठ महतो एवं मीडिया प्रभारी मृत्युंजय प्रसाद समेत बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse