एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन डॉक्टर के साथ पूर्व नियोजित भेंट के कारण भारत के खिलाफ मंगलवार को होने वाले तीसरे टी20 मैच में हिस्सा नहीं लेंगे। न्यूजीलैंड क्रिकेट (एनजेडसी) ने सोमवार को यह जानकारी दी। एनजेडसी ने बताया कि उनकी गैर-मौजूदगी में टिम साउदी न्यूजीलैंड की कमान संभालेंगे, जबकि मार्क चैपमेन को भी टीम में शामिल किया गया है।
न्यूजीलैंड के मुख्य कोच गैरी स्टीड ने कहा, केन कुछ समय से डॉक्टर से मिलने की योजना बना रहे थे, लेकिन दुर्भाग्य से हमारे कार्यक्रम के कारण वह ऐसा नहीं कर पा रहे थे। स्टीड ने कहा, हमारे खिलाड़ियों और स्टाफ का स्वास्थ्य हमारे लिये सबसे ऊपर है, और हम उन्हें आॅकलैंड (पहला एकदिवसीय मैच) में देखने के लिए उत्सुक हैं।
स्टीड ने यह भी स्पष्ट किया कि मेडिकल जांच का विलियम्सन की कोहनी से कोई लेना-देना नहीं है, जिसने उन्हें समय-समय पर परेशान किया है। एनजेडसी ने बताया कि विलियम्सन शुक्रवार को आॅकलैंड में होने वाले पहले एकदिवसीय मैच में टीम का हिस्सा होंगे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse