संवैधानिक पद पर बैठे सीएम को करना चहिए न्यायालय का सम्मान : दीपक प्रकाश

 

टीम एबीएन, रांची। भारतीय जनता पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष और सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि राज्य के संवैधानिक पद पर बैठे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को संवैधानिक संस्थाओं का और न्यायालय का सम्मान करना चाहिए।  
श्री प्रकाश ने यहां पार्टी कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि जब ईडी ने सोरेन को पूछताछ के लिए समन जारी किया तो झामुमो और कांग्रेस वालो ने ऐसी राजनीतिक नौटंकी और बयान बाजी करने की कोशिश की जैसे वे कोई भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन करके आए हो, आजादी की लड़ाई लड़कर आये हो या जैसे कोई जनता को राहत पहुंचाने वाला कार्य करके आये हो। उन्होंने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री को यह याद रखना चाहिये की वे भ्रष्टाचार में लिप्त हैं, इसलिए इडी ने उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया है। उन्होंने कहा कि एक सर्वेक्षण में यह सामने आया है कि पूरे भारत मे झारखंड हत्या के मामले में प्रथम स्थान पर है और विकास के मामले में शून्य पर। आजादी के बाद पहली बार किसी राज्य के मुख्यमंत्री को समन भेजा गया है और इससे पूरे राज्य का मस्तिष्क शर्म से नीचे झुक गया है। उन्होंने कहा कि जब इडी ने मुख्यमंत्री से पूछताछ की तो उन्हें कुछ याद नही आ रहा है। उन्हें ये भी याद नहीं है कि पंकज मिश्रा, अमित अग्रवाल, पूजा सिंघल, डाहु यादव कौन है। 
श्री प्रकाश ने कहा कि पिछले 34 महीने से राज्य की हेमन्त सोरेन की सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है,संसाधनों की लूट मची हुई है।यह सरकार काले कारनामे रचने में इतिहास बना रही है। आज पूरे राज्य में राजनीतिक और वितीय अराजकता व्याप्त है। उन्होंने कहा कि जब से राज्य में हेमंत सोरेन की सरकार बनी है तब से लेकर आज तक राज्य में लगातार अवैध खनन, टेंडर मैनेज करना जैसी कार्य सरकार के संरक्षण में चल रही है। आज राज्य के किसी भी सरकारी विभाग में हाथ डालने से काजल ही काजल मिलता है। राज्य की हेमंत सोरेन सरकार पूरी तरह से भ्रस्टाचार में लिप्त है सरकार को सत्ता के दलाल और बिचौलिये चला रहे है। वे लोग कौन है? उनको कौन संरक्षण दे रहा है आज यह जानने की जरूरत है। 
दीपक ने भाजपा द्वारा 7 से लेकर 14 नवंबर तक हेमंत हटाओ, झारखंड बचाओ की सफलता पर बोलते हुए कहा कि जिस प्रकार से राज्य की जनता का समर्थन और सहभागिता भाजपा के कार्यक्रम में देखने को मिला वह इस बात का द्योतक है कि राज्य की जनता भ्रष्ट हेमंत सरकार से आजिज आ चुकी है और निजात पाना चाहती है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने राज्य के सभी 263 प्रखंडों में जनाक्रोश प्रदर्शन की जिसमे राज्य भर से 2,34,850 लोगों ने भाग लिया। भाजपा के जिला, प्रखंड, पंचायत और बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतर कर लगातार भ्रष्ट हेमंत सरकार के खिलाफ आंदोलन किया। जिसके चलते उन्हें सरकार की यातनाएं और झूठे मुकदमे का सामना करना भी पड़ा।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse