टीम एबीएन, कोडरमा। भारतीय जनता पार्टी कोडरमा जिला के पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, सभी मंडल अध्यक्ष, मंच मोर्चा के जिलाध्यक्ष की एक बैठक कोडरमा विधायक डॉ नीरा यादव के आवास पर हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष चंद्रवंशी तथा संचालन महामंत्री अनुप जोशी ने किया। बैठक में कोडरमा विधायक डॉ नीरा यादव कोडरमा जिला प्रभारी टुन्नू गोप उपस्थित हुए।
डॉ नीरा यादव ने कहा कि झारखंड सरकार हेमंत सोरेन के खिलाफ राज्यव्यापी जिला स्तरीय विरोध प्रदर्शन स्थानीय कोडरमा समाहरणालय में 23 नवंबर को 11 संकट मोचन हनुमान मंदिर से बाजार होते हुए कोडरमा जिला समाहरणालय तक विरोध प्रदर्शन आक्रोश रैली के माध्यम से किया जायेगा। जिसमें हजारों की संख्या में हमारे कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे कोडरमा जिला प्रभारी टुन्नू गोप ने कहा कि सभी मंडल अध्यक्षों से से कहा कि आप अपने अपने मंडलों से दो दो सौ कार्यकर्ता लेकर जिला समाहरणालय में पहुंचे और आक्रोश रैली को ऐतिहासिक एवं सफल बनाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जनविरोधी झारखंड सरकार को भाजपा के कार्यकर्ताओं उखाड़ फेकने का कार्य करेगा।
जिलाध्यक्ष नितेश चंद्रवंशी ने कहा कि मुख्यमंत्री को ईडी से समन जारी हो रहा है और मुख्यमंत्री राजनीति स्टंट कर लोगों को बरगला रहे हैं राज्य में कानून से लेकर सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो गई है। लूट की खुली छूट है। ट्रांसफर पोस्टिंग उद्योग में राज्य का नया कीर्तिमान स्थापित किया है जिला महामंत्री अमित जोशी ने कहा कि 11 मंडल अध्यक्ष अपने-अपने बूथ के कार्यकर्ताओं के साथ इस जन आक्रोश रैली में पहुंचे और इस विशाल जनाक्रोश रैली कार्यक्रम को सफल बनायें। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रवि मोदी, प्रकाश राम, शिवलाल सिंह, जयप्रकाश राम ने भी संबोधित किया। धन्यवाद ज्ञापन कोडरमा मंडल अध्यक्ष नरेंद्र पाल ने किया।
कार्यक्रम में उपस्थित जिला मंत्री कांति देवी, बैजनाथ यादव, जिला मीडिया प्रभारी चंद्रशेखर जोशी, सोशल मीडिया प्रभारी आकाश बर्मा, पिंटू भारती, प्रवीण पांडेय, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष महेंद्र वर्मा, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष गोपाल कुमार गुतुल, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सूरज मेहता, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कामिनी देवी, कोडरमा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष दिनेश सिंह, विजय यादव, मुकेश राम, शशि भूषण चौधरी, द्वारिका राणा, नवीन चौधरी, पवन सिंह, कविता देवी, सविता देवी, संजीव यादव, नरेंद्र सिंह, बिट्टू सिंह, पिंटू कुमार, ललन सिन्हा आदि उपस्थित हुए।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse