टीम एबीएन, रांची। झारखंड में कोरोना के सबसे अधिक राजधानी रांची में 10 एक्टिव मरीज हैं, जबकि राज्य में कुल 12 एक्टिव मरीज हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना का एक भी नया मरीज नहीं मिला है।
राज्य में कोरोना के कुल चार लाख, 42 हजार, 558 मरीज सामने आ चुके हैं है। राज्य में कुल दो करोड़, 29 लाख, 3 हजार, 886 सैंपल की जांच की गयी है। कोरोना से चार लाख, 37 हजार, 215 मरीज ठीक हुए हैं। राज्य में पांच हजार, 331 मरीजों की मौत कोरोना से हुई है। झारखंड में कोरोना से रिकवरी रेट 98.79 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.20 प्रतिशत है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse