धोनी का इलाज करने वाले वैद्य के रिश्तेदार भी करते हैं हड्डी के रोग का अचूक उपचार

 

एबीएन सोशल डेस्क। समाज में हुनरमंद लोगों की कमी नहीं है लेकिन आज भी कई ऐसे हुनरमंद लोग हैं जो आज भी गुमनामी के अंधेरे में जी रहे हैं। ऐसे ही एक इंसान हैं सरदूल सिंह जो लातेहार और लोहरदगा जिले के बॉर्डर पर स्थित अमवाटीकर सांगडीह गांव में रहते हैं। सरदूल सिंह के पास प्राकृतिक उपचार की ऐसी कला है, जिसके सहारे वे हड्डी से संबंधित रोगों का इलाज काफी आसानी से कर देते हैं। सरदूल सिंह की यह कला आसपास के लोगों के लिए वरदान साबित हुआ है। दूर-दूर से ग्रामीण सरदूल सिंह अपना इलाज कराने आते हैं। दरअसल, झारखंड के विख्यात वैद्य बंधन सिंह खेरवार, सरदूल सिंह के रिश्तेदार हैं।
बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को जब चोट लगी थी तब उन्होंने बंधन सिंह खेरवार से अपना इलाज कराया था। सरदूल सिंह ने प्राकृतिक उपचार की कला बंधन सिंह उनसे ही सीखी है। सरदूल के साथ इस काम में पत्नी गायत्री देवी भी सहयोग देती हैं। प्राकृतिक जड़ी बूटियों के बारे में गायत्री को भी अब अच्छी जानकारी हो गई है और गायत्री देवी भी इलाज के बारे सभी बारीकियां सीख चुकी है। दोनों पति-पत्नी के इस इलाज की कला से लोगों को लाभ मिल रहा है। 
सरदूल सिंह का जीवन बिलकुल फिल्मी कहानी की तरह है। पोस्ट ग्रेजुएट की डिग्री करने सरदूल सिंह ने होमगार्ड के जवान के रूप में काम करना शुरू किया। लगभग 5 साल पहले सरदूल सिंह के साथ एक दुर्घटना में हो जाता है और इसमें उनका पैर टूट जाता। इसके बाद कई बड़े-बड़े डॉक्टरों से सरदूल सिंह ने अपना इलाज कराया लेकिन, फिर भी उनका पैर ठीक नहीं हो पाया।

रांची के रिम्स में जब 3 महीने इलाज के बाद भी वो पूरी तरह ठूक नहीं हुए तो सरदूल को उनके रिश्तेदारों ने बंधन सिंह खेरवार के पास इलाज कराने की सलाह दी। लगभग एक महीने तक बंधन सिंह से इलाज कराने के बाद सरदूल सिंह का पैर पूरी तरह ठीक हो गया, इसके बाद से ही उनके मन में प्राकृतिक उपचार के प्रति विश्वास और बढ़ गया।

इलाज के बाद जब सरदूल सिंह पूरी तरह स्वस्थ हो गए तो बंधन सिंह खेरवार ने सरदूल सिंह को इस विद्या को सीखने की सलाह दी। जिसके बाद सरदूल सिंह ने इस विद्या को काफी तेजी से सीख लिया। इलाज की पद्धति को पूरी तरह से जानने के बाद सरदूल अपने गांव वापस लौटकर सभी का इलाज करने लगे। इलाज की प्राकृतिक पद्धति की जानकारी हासिल होने के बाद सरदूल सिंह ने अपने गांव और आसपास के गांव के दर्जनों लोगों का सफल इलाज किया है। सरदूल के बारे में दूर के लोग भी जानने लगे और अपना इलाज कराने आने लगे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse