बिहार : वैशाली सड़क हादसे में आठ की मौत, तीन गंभीर

 

  • प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने जताया शोक

टीम एबीएन, पटना/रांची। बिहार में वैशाली जिले के महनार में रविवार रात अनियंत्रित ट्रक ने कई लोगों को रौंद डाला है। हादसे में 8 लोगों मौत हो गयी जबकि तीन अन्य घायल हो गये।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैशाली हादसे पर दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है बिहार के वैशाली में हुआ हादसा दु:खद है। उनकी शोक संतप्त परिवारों के प्रति पूरी संवेदना है। घायल जल्द स्वस्थ हों। साथ ही उन्होंने पीएमएनआरएफ के तहत 2-2 लाख प्रत्येक मृतक के परिजनों को वहीं घायलों को 50-50 हजार रुपये देने की बात कही है।

इस सड़क दुर्घटना से मुख्यमंत्री भी मर्माहत हैं। उन्होंने मृतकों के प्रति गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। साथ ही मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये अनुदान देने का निर्देश दिया है। उन्होंने सभी घायलों के समुचित इलाज के भी निर्देश दिये हैं। और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की है।

पुलिस के मुताबिक मनोज राय के यहां भुंइया बाबा की पूजा थी जिसमें सभी लोग जुटे थे।मरने वालों में बच्चे भी शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक वैशाली जिले के के देशरी गांव में जहां रात दस बजे के आसपास महनार मोहद्दीनगर एसएच पर स्थित ब्रह्मस्थान के पास लोग भुइयां बाबा के पूजा के दौरान नेवतन पूजा कर रहे थे। इसी बीच एक अनियंत्रित ट्रक ने लोगो को रौंद दिया जिसमें अभी तक आठ लोग की मौत हो गयी। मृतकों में मिट्ठू राय की आठ वर्षीय पुत्री वर्षा कुमारी, सुरेंद्र राय की 12 वर्षीय पुत्री सुरुचि कुमारी, मनोज राय की आठ वर्षीय पुत्री अनुष्का कुमारी, संजय राय की आठ वर्षीय पुत्री शिवानी एवं 10 वर्षीय पुत्री खुशी कुमारी, रविंद्र राय के 20 वर्षीय पुत्र चंदन कुमार, सुरेश राय की 10 वर्षीय पुत्री कोमल कुमारी एवं उमेश राय के 17 वर्षीय पुत्र सतीश कुमार की मौत हो गयी।

गंभीर हालत में सुरुचि कुमारी (आठ), अंजली कुमारी (छह), सौरभ कुमार (17) एवं एक 50 वर्षीय अधेड़ को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। सुरुचि, अंजली एवं सौरभ को सदर अस्पताल हाजीपुर रेफर कर दिया गया। यहां से सौरभ, अंजली व गौरव को पीएमसीएच भेजा गया। यहां सौरभ की स्थिति ज्यादा गंभीर देख स्वजन निजी अस्पताल में ले गये।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse