हिंदू समाज को सक्रिय, संगठित, स्वाभिमानी और स्वावलंबी बनाना विहिप का लक्ष्य : मिलिंद परांडे

 

टीम एबीएन, रांची। विश्व हिंदू परिषद के हितचिंतक अभियान के तहत अंतरराष्ट्रीय महामंत्री मिलिंद परांडे का झारखंड प्रवास के क्रम में आज दूसरे दिन बिरसा चौक, कांके प्रखंड के ग्राम होचर, ग्राम बूटी, ओरमांझी एवं रामगढ़ के हितचिंतक अभियान के कार्यक्रमों में उपस्थित हुए।
कार्यक्रमों में संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि झारखंड प्रांत देश, समाज एवं संस्कृति के रक्षार्थ संघर्ष करने की धरती है। भगवान बिरसा मुंडा सहित देश के सैकड़ों जनजातीय क्रांतिकारी धर्मरक्षकों ने ईसाई अंग्रेजों एवं मुस्लिम तुष्टीकरण के विरोध संघर्ष करते हुए अपने प्राण त्याग दिके। उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति दुनिया के सबसे पुरातन संस्कृति है, इस संस्कृति के कारण ही हम समस्त जीवो के कल्याण का कामना करते हैं।
उन्होंने कहा समस्त हिंदुओं को सक्रिय, संगठित, स्वाभिमानी एवं स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से ही विश्व हिंदू परिषद की स्थापना हुई है। इन कार्यक्रमों में हिंदू समाज ने विश्व हिंदू परिषद के हितचिंतक बने।
        कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के क्षेत्र संगठन मंत्री आनंद कुमार, प्रांत मंत्री डॉ वीरेंद्र साहू, प्रांत संगठन मंत्री देवी सिंह, प्रांत सह मंत्री मनोज पोद्दार, प्रांत सहमंत्री रंगनाथ महतो, सामाजिक समरसता प्रांत प्रमुख मिथिलेश्वर मिश्र, रांची विभाग मंत्री किशुन झा, विभाग का मंत्री विकास सिंह, रांची विभाग प्रचार प्रसार प्रमुख अमर प्रसाद, महानगर बजरंग दल संयोजक प्रकाश आनंद, महानगर हितचिंतक अभियान प्रमुख नागेंद्र शुक्ला, महानगर सहमंत्री विश्वरंजन कुमार, गोरक्षा प्रांत प्रमुख गिरजा शंकर पांडेय, कांके जिला परिषद सदस्य किरण देवी, विजय साहू, लक्ष्मण साहू, वार्ड नंबर 5 की पार्षद गायत्री देवी, कुंदन कुमार, उदित नारायण, संजय सिंह, धर्मेंद्र राय, अशोक ओहदार, दिलीप तिवारी, युगल किशोर, एमके पाठक, उर्मिला देवी, रांची विभाग सहसंयोजक छोटू वर्मा, दीपक मिश्रा, रामगढ़ बजरंग दल संयोजक भागीरथ पोद्दार, रांची ग्रामीण जिला में मंत्री रोबिन कुमार, सहमंत्री रोशन चौधरी, कामेश्वर महतो अजय महतो, रंजीत कुमार, राजू कुमार, भोला साहू, शंकर तिवारी, सोनू तिवारी, दीपक साहू सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse