एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। टी20 फॉर्मेट में भारतीय क्रिकेट टीम में बदलाव की बातें चल रही हैं। मांग, सुझाव और प्रतिक्रियाओं के तौर पर टीम के नेतृत्व से लेकर सदस्यों तक को बदलने की बातें हो रही हैं। टी20 विश्व कप की नाकामी के बाद हार्दिक पंड्या को कप्तान बनाने की चर्चाएं भी तेज हैं।
फिलहाल तो पंड्या न्यूजीलैंड में टी20 सीरीज में टीम इंडिया की कमान संभाल रहे हैं, जहां भारत ने दूसरे मैच में मेजबान टीम को आसानी से हरा दिया। इस मैच के बाद हार्दिक ने जो बात कही, उसने बता दिया कि हार्दिक अब टीम को अपनी तरह से चलाने के लिए तैयार हैं।
माउंट माउनगानुई में भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार 20 नवंबर को टी20 सीरीज का दूसरा मैच खेला गया। इस मैच में सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी सूर्यकुमार यादव ने। स्टार बल्लेबाज ने टी20 करियर का दूसरा शतक जमाकर महफिल लूट ली। फिर गेंदबाजों ने न्यूजीलैंड को सिर्फ 126 रनों पर समेटते हुए भारत को 65 रनों से आसान जीत दिलाई। टीम इंडिया की इस बड़ी जीत में पार्ट टाइम ऑफ स्पिनर दीपक हुड्डा ने भी अहम भूमिका निभाई और 4 विकेट चटकाये। टीम इंडिया की इस जीत और खासतौर पर पार्ट टाइम गेंदबाजों की अहमियत और जरूरत के बारे में बात करते हुए कप्तान पंड्या ने कहा कि वह टीम के अन्य बल्लेबाजों से भी गेंद के जरिए मदद की उम्मीद करते हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse