एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। कतर में थोड़ी देर में 22वें फुटबॉल विश्व कप का उद्घाटन होगा। उद्घाटन समारोह का आयोजन अल बायत स्टेडियम में होगा। इस दौरान दक्षिण कोरिया की बैंड बीटीएस का जलवा देखने को मिलेगा। भारतीय अभिनेत्री और मॉडल नोरा फतेही भी दिखाई दे सकती हैं।
60 हजार दर्शक क्षमता वाले इस स्टेडियम में 900 से ज्यादा कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। उद्घाटन समारोह के बाद इसी मैदान पर मेजबान कतर और इक्वाडोर के बीच पहला मुकाबला खेला जाएगा।जियोन जूंग-कूक, जिन्हें जुंगकुक के नाम से जाना जाता है, एक दक्षिण कोरियाई पॉप गायक है। वह दक्षिण कोरियाई बॉय बैंड बीटीएस के सबसे कम उम्र के सदस्य और गायक हैं। वह अपना जलवा उद्घाटन समारोह में दिखाएंगे।
विश्व कप 2022 के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इसकी घोषणा की गई है।स्टेडियम के आसपास कड़ी सुरक्षा है। प्रशंसकों का आना जारी है। कुछ सुरक्षा अधिकारी डंडों से लैस हैं। चारों तरफ फैंस जश्न मना रहे हैं। वह फुटबॉल के इस मेले का आनंद ले रहे हैं। कतर और इक्वाडोर के प्रशंसक एक-दूसरे के साथ फोटो खिंचवा रहे हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse