टीम एबीएन, पलामू/रांची। भारत विकास परिषद, झारखंड प्रांत के द्वारा प्रांत स्तरीय भारत को जानो प्रतियोगिता- 2022 का आयोजन डीपीएस रांची के विवेकानंद सभागार में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि रामकृष्ण मठ एवं रामकृष्ण मिशन के वरिष्ठ संयासी स्वामी शशांकानंद जी महाराज ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
स्वामी जी ने कार्यक्रम के दौरान बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत का विकास करना है तो हम लोगों को स्वामी विवेकानंद के बताये हुए रास्तों पर चलना होगा। उन्होंने कहा कि बचपन से ही बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ कृषि का भी ज्ञान देना चाहिए, ताकि भविष्य में उन्हें स्वरोजगार और धन उपार्जन का रास्ता अपने आसपास ही मिल जाये। कार्यक्रम में उपस्थित विशिष्ट अतिथि चिन्मय सेवा ट्रस्ट के सचिव सीए विनोद कुमार गाड्यान ने भारत विकास परिषद के कार्यों को सराहा और कहा कि इस तरह का कार्यक्रम का आयोजन भारत के विकास के लिए जरूरी है और एवं भारत विकास परिषद, ग्रामीण विकास के पूर्व राष्ट्रीय चेयरमैन जीपी सिंह ने कहा कि लोगों के दिलों में राज प्रेम जगाना ही कार्यक्रम का उद्देश्य है।
प्रांत स्तरीय प्रतियोगिता में प्रांत के विभिन्न जिला के विभिन्न स्कूलों से जूनियर और सीनिय टीम के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले में हैं, डीपीएस (रांची), पीवीएसएस डीएवी पब्लिक स्कूल (झुमरी तिलैया), ज्ञान मंदिर परसोंतियां (रामगढ़), मैत्रेय स्कूल( देवघर), गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल ( देवघर), राजकीयकृत+2 उच्च विद्यालय (पलामू), गिरिवर इंटर स्तरीय विद्यालय
( मेदनीनगर), वाईबीएन स्कूल (धुर्वा) एवं सरला बिरला पब्लिक स्कूल (रांची)।
प्रतियोगिता में सीनियर टीम से प्रथम स्थान पर रहे राजकीयकृत +2 उच्च विद्यालय (पलामू) के विद्यार्थी और द्वितीय स्थान पर पीवीएसएस डीएवी पब्लिक स्कूल (झुमरी तिलैया) के विद्यार्थी एवं तृतीय स्थान पर डीपीएस रांची के विद्यार्थी रहे।
वहीं जूनियर टीम से प्रथम स्थान पर मैत्रेय स्कूल (देवघर) के विद्यार्थी और द्वितीय स्थान पर वाई बी एन स्कूल (धुर्वा) के विद्यार्थी एवं तृतीय स्थान पर गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल ( देवघर) के विद्यार्थी रहे। विजेता टीम को प्रमाण पत्र एवं शील्ड देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष जीएन सिंह, प्रांतीय महासचिव जीके शर्मा, सेवा के क्षेत्रीय सचिव भोला नाथ सहाय, प्रांतीय मीडिया प्रभारी भारत भूषण, रामप्रवेश पांडे, एचपी भगत, ज्योतिष चंद्र, रामप्रवेश पांडे, नागेंद्र प्रसाद, विमला पांडे, हरेंद्र प्रसाद एवं भारत विकास परिषद के सदस्य गण उपस्थित थे।
कार्यक्रम के समापन में भारत विकास परिषद झारखंड के अध्यक्ष जीएन सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया और राष्ट्रीय गीत के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse