सीएम हेमंत से साढ़े 9 घंटे तक पूछताछ, ईडी ने पूछे 35 सवाल

 

टीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से 1000 करोड़ के अवैध खनन के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार को लंबी पूछताछ की। दिन के 12 बजे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पूछताछ शुरू हुई, जो रात के 9.40 बजे तक चली। वहीं रात के करीब 8.48 मिनट पर सीएम की पत्नी कल्पना सोरेन भी ईडी दफ्तर पहुंची। लगभग एक घंटा ईडी दफ्तर में रहने के बाद पत्नी कल्पना सोरेन के साथ ही सीएम ईडी दफ्तर से बाहर निकले। 
सीएम आवास पर मौजूद एबीएन संवाददाता को सूत्रों ने बताया कि ईडी ऑफिस से लौटने पर मुख्यमंत्री ने अपने मंत्रियों और विधायकों को बताया कि ईडी ने उनसे 35 सवाल पूछे हैं। सीएम ने विधायकों को यह भी बताया कि उन्होंने ईडी के अधिकारियों से कहा कि आपके तरफ से भी पारदर्शिता दिखनी चाहिए। मुख्यमंत्री आवास पर पहुंचने के बाद यूपीए के सभी मंत्री-विधायकों से सीएम ने मुलाकात की। सीएम आवास से बाहर निकलकर झामुमो नेता सुप्रियो भट्टाचार्या ने कहा कि लंबी पूछताछ की पहले से ही उम्मीद थी, लेकिन पूछताछ बेहतर माहौल में हुआ। सुप्रियो ने कहा कि ईडी की सभी जिज्ञासा को शांत करने की कोशिश की जायेगी। उन्होंने कहा कि अब आगे की रणनीति कल बैठक के बाद बनाई जायेगी। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को मुख्यमंत्री कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse