टीम एबीएन, रांची। एक हज़ार करोड़ से अधिक अवैध खनन घोटाले मामले में ईडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बुधवार को 9.15 घंटे तक पूछताछ की। पूछताछ के बाद रात 9.40 बजे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ईडी कार्यालय से बाहर निकले और सीएम आवास के लिए अपने काफिल के साथ रवाना हो गए। बताया जा रहा है कि सीएम की पत्नी कल्पना सोरेन उन्हें लेने के लिए ईडी कार्यालय पहुंची थी।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बुधवार की दोपहर 11.55 बजे ईडी कार्यालय पहुंचे थे। ईसके बाद से इडी की टीम उनसे लगातार पूछताछ कर रही थी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पूछताछ के लिए ईडी कार्यालय के बाहर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। ईडी ऑफिस के बाहर 200 संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई थी, ताकि किसी प्रकार की कोई गलत गतिविधि उत्पन्न ना हो सके। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पहुंचने के पहले रांची जिला प्रशासन ने ईडी ऑफिस समेत संवेदनशील जगहों पर धारा 144 लगा दिया था, ताकि राजनीतिक दल के कार्यकर्ता शक्ति प्रदर्शन न कर सके।
बताते चलें कि हेमंत सोरेन ने ईडी से 3 हफ्ते का समय मांगा था, लेकिन ईडी ने 3 हफ्ते का समय देने से इंकार कर दिया था। ईडी ने दोबारा समन जारी कर 17 नवंबर को पूछताछ के लिए बुलाया था।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse