कोडरमा : नगर निकाय चुनाव में तीन अध्यक्ष पद सामान्य, बढ़े दावेदार

 

टीम एबीएन, कोडरमा/ रांची। जिले के तीन नगर निकाय झुमरीतिलैया नगर परिषद, कोडरमा नगर पंचायत और डोमचांच नगर पंचायत में अध्यक्ष पद को सामान्य घोषित कर दिया गया है। ऐसे में तीनों नगर निकायों में अध्यक्ष पद के दावेदारों की संख्या अचानक बढ़ गई है। गुरुवार को राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा इसकी घोषणा किए जाने के बाद अध्यक्ष पद के दावेदारों ने सोशल मीडिया के जरिए अपना प्रचार भी शुरू कर दिया है। 
कोडरमा नगर पंचायत से प्रमुख दावेदारों में साजिद हुसैन लल्लू, राजेश कुमार सिंह उर्फ राजू भैया, राजकुमार यादव, कांति देवी, कुलबीर सलूजा, मनोज कुमार झुन्नू, केसी दास, धीरेंद्र सिंह, प्रवेज अहमद, सुधीर पांडेय, अंबुज मोहन आदि शामिल हैं। वहीं डोमचांच नगर पंचायत में राजकुमार मेहता, देवेंद्र मेहता, महेंद्र प्रसाद वर्मा, राजेश कुमार सिंह, पप्पू मेहता आदि के नाम दावेदारों में शामिल हैं। 
वहीं सबसे ज्यादा दावेदारों की संख्या झुमरीतिलैया में है जहां पहले अध्यक्ष का पद महिला के लिए आरक्षित था, परंतु अब यह यहां भी अध्यक्ष पद अनारक्षित सामान्य घोषित किया गया है। ऐसे में अध्यक्ष पद के दावेदारों की संख्या अचानक बढ़ गई है। यहां अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों में निवर्तमान अध्यक्ष प्रकाश राम, पूर्व अध्यक्ष उमेश सिंह, रमेश हर्षधर, विक्की यादव, संतोष यादव, नितेश चंद्रवंशी, अनूप जोशी हैं। वहीं प्रो राखी भदानी, पिंकी जैन, सुषमा सुमन और ब्यूटी सिंह भी अध्यक्ष पद के दावेदारों में शामिल हैं और इनका भी चुनाव लड़ना तय माना जा रहा है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse