गिरिडीह : करंट की चपेट में आने से बिजली कर्मी की मौत

 

टीम एबीएन, गिरिडीह/ रांची। जिले के बिरनी थाना क्षेत्र के भलुवा गांव में गुरुवार को एक निजी कंपनी के बिजली कर्मी सुनील वर्मा (30) की मौत हो गई। इस घटना में सबसे दु:खद बात यह रही कि मौत के बाद मृतक कर्मी का शव घंटों ट्रांसफार्मर में झूलता रहा। 
जानकारी मिलने के बाद बिरनी के उप प्रमुख घटनास्थल पहुंचे लेकिन बिरनी थाना की पुलिस काफी देर बाद घटनास्थल पर पहुंची। घटना के बाद काफी संख्या में लोग जुटे और मृतक के शव को नीचे उतारा। बताया गया है कि सुनील वर्मा ट्रांसफार्मर ठीक करने के लिए चढ़ा था लेकिन ट्रांसफार्मर का लाइन बिरनी के भरकटा पावर हाउस से बंद नहीं था, जिसके कारण ये घटना हुई। बिरनी के उप प्रमुख ने पावर हाउस में कार्यरत आॅपरेटर के खिलाफ लापरवाही का केस दर्ज करने के साथ ही निजी निदान से मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की है। 

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse