एबीएन सेंट्रल डेस्क। अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ ने नौकरियों की आउटसोर्सिंग के विरोध में शनिवार को हड़ताल का आह्वान किया है। एआईबीईए के महासचिव सी एच वेंकटचलम ने यह जानकारी दी।
अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ ने नौकरियों की आउटसोर्सिंग के विरोध में शनिवार को हड़ताल का आह्वान किया है। एआईबीईए के महासचिव सी एच वेंकटचलम ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हड़ताल से सार्वजानिक क्षेत्र के बैंकों का कामकाज प्रभावित हो सकता है। हालांकि, इससे निजी क्षेत्र के बैंक प्रभावित नहीं होंगे। हालांकि, अधिकारी वर्ग इस हड़ताल में शामिल नहीं होगा, लेकिन इससे बैंकों में जमा, निकासी, चेक का समाशोधन प्रभावित हो सकता है।
इसके अलावा आरबीआई द्वारा जारी छुट्टियों लिस्ट के हिसाब से इस महीने के बचे हुए 12 दिन में से 4 दिन बैंकों में कामकाज नहीं होगा। इसमें से कई अवकाश राष्ट्रीय हैं। उस दिन पूरे देश में बैंकिंग सेवाएं बंद रहेंगी। जबकि क्षेत्रीय छुट्टियों के कारण कुछ राज्यों में बैंक ब्रांच बंद होंगी।
बैंक आफ बड़ौदा और पंजाब एंड सिंध बैंक समेत कई बैंकों ने पहले ही अपने ग्राहकों को 19 नवंबर को हड़ताल की स्थिति में सेवाएं प्रभावित होने के बारे में सूचित कर दिया है।
पंजाब और सिंध बैंक ने गुरुवार को शेयर बाजारों को बताया कि अगर हड़ताल होती है तो बैंक के कर्मचारी उसमें हिस्सा ले सकते हैं। ऐसी स्थिति में बैंक की शाखाओं/कार्यालयों का सामान्य कामकाज प्रभावित होने की संभावना है। वेंकटचलम ने कहा कि कुछ बैंकों द्वारा नौकरियों की आउटसोर्सिंग से ग्राहकों की गोपनीयता और उनकी जमा धन को लेकर जोखिम पैदा हो सकता है।
उन्होंने कहा कि कुछ बैंक औद्योगिक विवाद (संशोधन) कानून का भी उल्लंघन कर रहे हैं। ऐसे मामले जिनमें श्रम अधिकारियों ने हस्तक्षेप किया है, उनमें भी प्रबंधन सलाह को नजरअंदाज कर रहे हैं। प्रबंधन द्वारा कर्मचारियों का जबरन स्थानांतरण किया जा रहा है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse