खेलो झारखंड में भंडरा के बच्चों ने दिखाया दमखम

 

टीम एबीएन, भंडरा। भंडरा के लाल बहादुर शास्त्री हाई स्कूल मैदान में 17 नवंबर को खेलो झारखंड़ के तहत प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगता का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि सीओ दिनेश प्रसाद गुप्ता ने इसका उद्घाटन किया।  
कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने विभिन्न खेलों में अपना दमखम दिखाया। कक्षा छह से आठ के विभिन्न स्पर्धाओं में बालक वर्ग से वसीम अंसारी बड़ागाई, करमस उरांव भंडरा, आर्यन उरांव मसमानो, सचिन मुंडा भंडरा। बालिका वर्ग में प्रियंका कुमारी केजीबीभी, नेहा कुमारी अकाशी, मोनिका कुमारी बड़ा अम्बेरा, सलोनी कुमारी केजीबीभी भंडरा। रिले रेस से बालक वर्ग में मसमानो और बालिका वर्ग से केजीबीभी। जबकि कक्षा 9 से 12 से  बालक वर्ग में रितेश कुमार महली बिटपी, शिवचरण उरांव ब्राह्मणडीहा। बालिका वर्ग में कंचन कुमारी एलबीएस भंडरा, पूजा कुमारी मसमानो, अर्चना कुमारी केजीबीभी, रंजना टोप्पो प्रोजेक्ट बालिका भंडरा प्रथम स्थान पर रही।  
इसके अलावे दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे सभी को विभाग की ओर से पुरस्कृत किया गया। इस दौरान बीईईओ जयनाथ महतो, रामविजय खलखो, निशांत कुमार, महावीर साहू, विनोद कुमार, अभिमन्यु कुमार, अनीसुल अंसारी, बेबी कुमारी सहित सभी स्कूलों के शिक्षक उपस्थित थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse