एबीएन सेंट्रल डेस्क। फेसबुक की पैरेंट कंपनी मेटा ने संध्या देवनाथन को भारत के लिए नया हेड और वाइस प्रेसिडेंट नियुक्त किया है। संध्या अब अजीत मोहन की जगह लेंगी। 1 जनवरी से संध्या देवनाथन मेटा इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट का कार्यभार संभालेंगी। बता दें कि अजीत मोहन ने इसी महीने की शुरुआत में इस्तीफा दिया है।
इसके पहले संध्या देवनाथन एशिया पेसेफिक मार्केट के गेमिंग वर्टिकल की कमान संभाल रही थीं। इसी के साथ संध्या मेटा में कार्यकारी प्रायोजक भी हैं। संध्या प्ले फॉरवर्ड के लिए ग्लोबल लीड भी हैं, जो कि गेमिंग मार्केट में क्षेत्र में मेटा का एक बड़ा प्रोजेक्ट है।
गौरतलब है कि मेटा इंडिया के कंट्री हेड अजीत मोहन के इस्तीफे के बाद अब ये कमान संध्या को सौंपी गई है। अजीत मोहन ने स्नैप जॉइन किया है, वहीं उनके वॉट्सएप इंडिया हेड अभिजित बोस और मेटा इंडिया के डायरेक्टर आॅफ पब्लिश पॉलिसी राजीव अग्रवाल ने भी इस्तीफा दिया था।
बता दें कि मेटा ने हाल ही में 11,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला है। छंटनी की जानकारी देते हुए मेटा के सीईओ और फेसबुक के संस्थापक मार्क जकरबर्ग ने इस कदम के लिए कर्मचारियों से माफी भी मांगी। जकरबर्ग ने कर्मचारियों को लिखे पत्र में कहा कि रेवेन्यू में कमी और आईटी सेक्टर में जारी संकट के चलते यह फैसला करना पड़ा।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse