टीम एबीएन, धनबाद/रांची। कतरास-बहियारडीह व जोगिडीह के पास अवैध खनन में बेहराकुदर के मनसा रजक (40) की मौत हो गयी। युवक उक्त स्थल पर कोयला काट रहा था। अचानक मलबा उसके ऊपर आ गिरा। देर रात तक जब वह घर नहीं लौटा, तो परिजनों ने तलाश शुरू की। माइंस के पास पहुंचने पर मनसा को देखा। उसे उठाकर निकट के अस्पताल लाया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। आनन-फानन में दाह संस्कार कर दिया गया। मृतक व अन्य एक दो युवक यहां अरसे से कोयला काटकर साइकिल के माध्यम से तोपचांची के मतारी के पास संचालित कोयला डिपो में बेचकर परिवार का भरण पोषण करते हैं। सोनारडीह पुलिस ने घटना से इंकार करते हुए बताया कि इससे संबंधित कोई सूचना नहीं है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse