सीएम आदर्श उवि इचाक में खेल प्रतियोगिता के विजेताओं को मिला पुरस्कार

 

टीम एबीएन, इचाक (इचाक)। विद्यालय में बाल दिवस के उपलक्ष्य में खेलकूद प्रतियोगिता करायी गयी थी। क्लास वन से लेकर दशम तक के बच्चों में ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इसमें विभिन्न प्रकार के खेलकूद कार्यक्रम किये गये। कार्यक्रम 10 से लेकर शाम 4 बजे तक चली। समय कम होने के चलते 14 नवंबर को पुरस्कार वितरण नहीं किया गया। आज दिनांक 16.11.2022 को पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रथम श्रेणी के 25 बच्चे द्वितीय श्रेणी के 25 बच्चे एवं तृतीय श्रेणी के 25 बच्चे को पुरस्कार दिया गया। पुरस्कार प्राप्त करने वाले बच्चे नाम इस प्रकार हैं : प्रिंस कुमार, बादल कुमार, मीनाक्षी कुमारी, सपना कुमारी, पायल कुमारी, सोनाक्षी कुमारी, नेहा कुमारी, अनिता कुमारी, अंजली कुमारी, निधि कुमारी, प्रेम कुमार, रुपाली कुमारी, श्वेता कुमारी, सोनाली कुमारी, सना परवीन, रोशनी कुमारी, रानी कुमारी, राजलक्ष्मी, पूजा कुमारी, वर्षा कुमारी, कोमल कुमारी, सचिन कुमार, मनीष कुमार इत्यादि छात्र-छात्राएं शामिल हैं। प्रधानाध्यापक जीवन कुमार ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से बच्चों में विशेष प्रकार की ऊर्जा आती है और बच्चे शिक्षण कार्य में भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के सचिव मनीष कुमार ने बताया कि चाचा नेहरू बच्चों से बहुत प्रेम करते थे, इसलिए इनके जन्म दिवस पर बाल दिवस कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रोफेसर मनोज कुमार ने बताया कि चाचा नेहरू का जन्म 14 नवंबर 1889में हुआ था। मृत्यु 74 वर्ष में हुई थी। स्वतंत्र विचार के स्वतंत्रता सेनानी थे और यह भारत के प्रथम प्रधानमंत्री हुए। कार्यक्रम को संबोधित योगेश कुमार, मुन्ना पांडे, ओमकार मेहता, राजेश प्रसाद इत्यादि शिक्षकों ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रोफेसर मुन्ना पांडे, प्रोफेसर मनोज कुमार, प्रोफेसर कुमारी अंजली, सुलेखा कुमारी, शिक्षक ओंकार मेहता, राजेश प्रसाद, सतेंद्र राणा, बैजनाथ प्रसाद, युगेश कुमार, धर्मेंद्र रविदास, खुर्शीद आलम, संगीता कुमारी वासुदेव पांडे इत्यादि की भूमिका रही।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse