जमशेदपुर : आधी रात पीछे की तरफ झुकी निजी होटल की चार मंजिला इमारत, मची भगदड़

 

टीम एबीएन, जमशेदपुर/ रांची। झारखंड के जमशेदपुर के एनएच-33 पारडीह स्थित सिटी इन होटल के कैंपस में बनी चार मंजिला बिल्डिंग बीते रात 9 बजे तीन फीट पीछे की तरफ झुक गई। बिल्डिंग झुकने पर वहां 30 कमरों में ठहरे 250 छात्रों में भगदड़ मच गई। शोरगुल होने लगा और अपने-अपने हाथों में कंबल तकिया व अन्य सामान लेकर बिल्डिंग से बाहर भागने लगे। 
बिल्डिंग गिरने की भय से आस-पास के एरिया में अफरा-तफरी मच गई। रह-रह कर आधे एक घंटे पर  बिल्डिंग के पिलर और दीवार क्रेक होने सी आवाज सुनाई पड़ने लगी और प्लास्टर टूट-टूट कर गिरने लगा। इस घटना की आवाज सुनकर बिल्डिंग के आस पास के लोग भयभीत है। पड़ोसी वैभव सिंह के परिवार के सभी सदस्य दूसरे जगहों पर शिफ्ट हो चुके हैं। वैभव के अलावेदो लोग ही घर पर है। जिला प्रशासन के अधिकारियों ने पहुंचकर छात्रों को भी दूसरे यूनिट में शिफ्ट कराया। पास की सड़क को बंद करा दिया गया है।  
खबर मिलने पर सिटी इन के मालिक विनोद सिन्हा भी पहुंचे। बिल्डिंग उनकी है और उन्होंने कौशल केंद्र को भाड़े पर दिया है। इधर, एसडीओ पीयूष सिन्हा, मानगो नगर निगम के विशेष पदाधिकारी सुरेश यादव, सीओ समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई में जुट गए है। प्रशासन ने इसे डेंजर जोन घोषित कर दिया है। 
बिल्डिंग के चारों ओर आयी दरारें 
बिल्डिंग के पीछे की ओर झुकने से बिल्डिंग के चारों ओर दरारें आ गई हैं। आशंका है कि बिल्डिंग किसी भी वक्त ध्वस्त हो सकती है। रह-रह के बिल्डिंग से आवाज भी आ रही है। बिल्डिंग द सिटी इन होटल परिसर में ही बनी है। बिल्डिंग से सटकर अघोरेश्वर भगवान राम आमद आश्रम संचालित है और बिल्डिंग के झुकने से आश्रम के लोग भी भयभीत हैं। 
जानकारी के अनुसार, बिल्डिंग में दीन दयाल उपाध्याय कौशल केंद्र संचालित है और जहां कई ग्रामीण छात्र ठहर कर प्रशिक्षण लेते हैं। बिल्डिंग के पीछे से हाईटेंशन तार गुजर रहा है। आसपास के एरिया में नुकसान की संभावना पर कुछ घरों को जिला प्रशासन ने खाली करवा दिया। होटल के सामने खटाल में रहने वाले परिवार वालों को अधोरेश्वर भगवान राम अभेद आश्रम में शिफ्ट कराया है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse