टीम एबीएन, रांची। झारखंड में कोरोना के 19 एक्टिव मरीज हैं। इसमें सबसे अधिक रांची में नौ केस एक्टिव है। बुधवार को बताया गया कि इन 24 घंटों में कोरोना एक भी मरीज राज्य में नहीं मिला हैं। जबकि राज्य में कोरोना से तीन मरीज ठीक हुए है।
राज्य में कुल कोरोना मरीजों की संख्या अब चार लाख, 42,555 हो चुकी है। इस बीच कोरोना का पता लगाने के लिए जांच जारी है। राज्य में कुल दो करोड़, 28 लाख, 94 हजार, 172 सैंपल की जांच की गयी है। इनमें से 19 सक्रिय केस है। कोरोना से चार लाख, 37 हजार, 205 मरीज ठीक हुए हैं। हालांकि राज्य में पांच हजार, 331 मरीजों की मौत कोरोना से हुई है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse