टीम एबीएन, हजारीबाग। विद्या भारती संस्कृति शिक्षा संस्थान द्वारा आयोजित अखिल भारतीय संस्कृति महोत्सव 2022 ज्वाला देवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, प्रयागराज में दिनांक 11 से 13 नवंबर 2022 को हुआ। उक्त प्रतियोगिता के तरुण वर्ग के अंतर्गत आशु भाषण में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, कुम्हारटोली, हजारीबाग की बहन सृष्टि कुमारी पूरे राष्ट्रीय स्तर पर तृतीय पुरस्कार जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया। सृष्टि कुमारी के पिता सुनील कुमार शर्मा एवं माता वीणा देवी कुम्हारटोली हजारीबाग निवासी हैं।
आज प्रात: वंदना सभा में विद्यालय के प्राचार्य दिनेश कुमार मिश्र ने सृष्टि कुमारी को प्रमाण पत्र एवं ट्रॉफी प्रदान कर बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। मौके पर सृष्टि के पिता सुनील कुमार शर्मा को विद्यालय के प्राचार्य दिनेश कुमार मिश्र ने उन्हें सम्मानित करते हुए साल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। बहन सृष्टि के अखिल भारतीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर विद्या विकास समिति झारखंड के प्रदेश सचिव, अजय कुमार तिवारी एवं अन्य अधिकारीगण, हजारीबाग विभाग के विभाग निरीक्षक, ओम प्रकाश सिन्हा, संस्कृति बोध परियोजना के प्रांत प्रमुख विवेक नयन पांडे, विद्यालय प्रबंध कारिणी समिति के अधिकारीगण एवं विद्यालय के आचार्य बंधु भगिनी ने भी सृष्टि को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की है। बहन सृष्टि संरक्षक दीदी जी निशा शर्मा के निर्देशन में तैयारी करते हुए अखिल भारतीय संस्कृति महोत्सव 2022 में शिरकत की थी। सृष्टि के अखिल भारतीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने से पूरे विद्यालय में हर्ष का वातावरण है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse